फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hockey match made in porch

बरामदे में करा दिया हॉकी मैच

Wed, 12 Aug 2015 12:26 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार लगातार योजनाएं चला रही हैं। वहीं शिक्षा विभाग के अफसरों की मनमानी के चलते खेल प्रतियोगिताएं महज मजाक बनकर रह गई।
विज्ञापन


बीते दिनों हुए फुटबाल प्रतियोगिता की तरह ही हॉकी प्रतियोगिता में ही खानापूरी करके जिला स्तरीय के लिए टीम की घोषणा कर दी गई। हद तो तब हो गई, जब खिलाड़ियों को एक बरामदे में ही हॉकी थमा दिया गया। इस दौरान कोई मैच कराए बिना ही टीम बना दी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2015-16 के लिए क्षेत्रीय और जनपदीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। मंगलवार को सब जूनियर और जूनियर हॉकी प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें मैच कराकर खिलाड़ियों का जनपदीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना था। अफसरों के लचर कार्यप्रणाली के कारण कुछ नामी गिरामी विद्यालयों के ही खिलाड़ी शामिल किया गय।

मैच कराने के बजाए सभी को बरामदे में हॉकी पकड़ाकर महज खानापूरी कर दी गई। विकास, मंगल चरण और राजेश चंद्र शुक्ला की अगुवाई में टीम का चयन कर लिया गया। अफसरों के इस रवैये से प्रतियोगिता खाऊ कमाऊ नीति का शिकार हो गई।

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
जनपदीय प्रतियोगिता के लिए हॉकी जूनियर टीम में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, एमजीआईसी, वैदिक इंटर कॉलेज और जीआईसी के 17 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इसमें सौरभ, सूर्यांश, सीमांक, हर्षित, योगेंद्र, कासिफ, करन, शमसीर, अमित, सूरज, वसीम, अरविंद, दीपू, मोईन, शिवा, कमल किशोर, दिवाकर शामिल है। सभी खिलाड़ी 13 अगस्त को होने वाले जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed