फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   High alert in district

संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट, पुलिस के साथ पीएसी तैनात

Sat, 04 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
High alert in district
रायबरेली। कानपुर में हुए बवाल के बाद जिले में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। अराजकतत्वों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को न सिर्फ संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया, बल्कि मोहल्ले के लोगों से बात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के संवेदन इलाके कहारों का अड्डा, गुलाब रोड, खिन्नीतल्ला, तकिया, बड़ी घोसियाना, गुलाब रोड, अहियारायपुर, जोशियाना पुल समेत 40 संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
यह इलाके मुस्लिम बहुल माने जाते हैं। हिंदुओं की संख्या भी यहां पर अच्छी खासी है। कानपुर में दो समुदायों के बीच मामूली बात को लेकर बवाल हो गया था। इसी देखते हुए यहां पर हाई अलर्ट किया गया है।
डीएम-एसपी ने किला बाजार चौकी में दो समुदाय के लोगों के साथ बैठक की और सभी से भाईचारा बनाने की अपील की और अराजकता फैलाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
डीएम-एसपी ने सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली। संवेदन इलाकों में पुलिस के साथ ही डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई है।
धार्मिक स्थलों के आसपास भी पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के अलावा संवेदनशील कस्बों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट करते हुए थानेदारों से नजर रखने के लिए कहा गया है।
मजिस्ट्रेट की अगुवाई में एक दरोगा-छह सिपाही तैनात
सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि 40 से ज्यादा संवेदनशील इलाकों में एक मजिस्ट्रेट की अगुवाई में छह सिपाही, एक दरोगा की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अति संवेदनशील इलाकों में पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। धार्मिक स्थलों की चौकसी कराई जा रही है।

कानपुर की घटना के बाद जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। शहर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ ही डेढ़ सेक्सन पीएसी तैनात कर दी गई है। लोगों के बीच जाकर उनसे शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। देहात क्षेत्र के कस्बों में भी स्थानीय थानेदारों को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। शांति व्यवस्था में यदि किसी ने खलल डालने की कोशिश की तो वह बख्शे नहीं जाएंगे।
आलोक प्रियदर्शी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed