फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Heavy rain brought relief from the heat

Raebareli News: झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत

Thu, 09 Jul 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 09 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain brought relief from the heat
शहर में झमाझम हुई बारिश के बाद जिला अस्पताल परिसर में जलभराव से होकर निकलते मरीज व तीमारदार।
रायबरेली। जिले में बुधवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर में हवा चलने के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली पर जलभराव से परेशान रहे। डीह में सड़क पर पेड़ गिर गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


मानसून के दस्तक देने के बाद भी अभी जोरदार बारिश नहीं हो रही है। पिछले कई दिनों से भीषण उमस से लोगों का हाल बेहाल था। बुधवार को मौसम का रुख बदला नजर आया। सुबह से बदली छाई रही और बीच-बीच में रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर करीब एक बजे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे शहर में जलभराव हो गया। बारिश होने से शहर में जिला अस्पताल परिसर, सुपर मार्केट, सब्जी मंडी, निराला नगर, नयापुरवा, सोनिया नगर, बालापुर, मलिकमऊ, फिरोज गांधी नगर, आजाद नगर में सड़क पर पानी भर गया। इससे आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पेड़ गिरने से आवागमन
डीह में बीरगंज मार्ग पर बुधवार की दोपहर हुई तेज बरसात में एक शीशम का पेड़ आरओ प्लांट के पास सड़क पर गिर गया। इससे 30 मिनट तक आवागमन ठप रहा। इस कारण जगदीशपुर, सिरसी, बिरनावा, खेतौधन, नारायनपुर जाने वाले लोगों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ा। सूचना पर पहुंची वन विभाग के वन रक्षक दुरेंद्र सिंह की टीम ने पेड़ को रास्ते से हटवा कर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून की चाल थोड़ी धीमी है लेकिन हवा का रुख सही होने से मध्यम बारिश होने की संभावना है।




बारिश से धान की रोपाई में आई तेजी
हलोर। क्षेत्र के हलोर, पुरासी, जमुरावां, कक्केपुर, कोटवा मोहम्मदाबाद, अलीपुर, मझिगवां, हिलहा में कई दिनों तक तेज धूप और उमस भरे मौसम के बाद बुधवार को बारिश हुई तो किसान खुश हो गए। क्षेत्रीय किसान सहजराम मिश्रा, प्रेम शंकर मिश्रा, गंगासागर पांडेय, संत कुमार चौधरी, भोला सिंह, महेंद्र श्रीवास्तव, पारसनाथ सिंह, शीतला प्रसाद मिश्रा ने बताया कि दोपहर बाद रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। पर्याप्त वर्षा होने से खेतों में पानी का जमाव हो गया है और धान रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed