Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Heavy rain and hailstorm accompanied by strong winds

Raebareli News: तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

Sun, 05 Apr 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 05 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain and hailstorm accompanied by strong winds
रायबरेली में तेज हवा के साथ होती बारिश।
रायबरेली। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार शाम अचानक तेज हवा के साथ बारिश हुई। शिवगढ़ में ओलावृष्टि से किसान परेशान रहे। जिन किसानों की फसल के गट्ठर खेतों में पड़े हैं, उनके लिए अब मुश्किल खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


मार्च के बाद अब अप्रैल में भी मौसम हर दिन बदल रहा है। शनिवार को सुबह मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर से बदली छानी शुरू हो गई। इस दौरान धूप भी निकलती रही। शाम को मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश हुई। हवा की रफ्तार पांच किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन


शिवगढ़ में ओलावृष्टि होने से किसान सिर पकड़ने को मजबूर हुए। शिवगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में करीब दस मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। शहर में भी बारिश और तेज हवा चलने से लोगों को परेशानी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह के अनुसार दोनों तापमान औसत से अधिक हैं। रात में नमी है, इस कारण मौसम बदल रहा है। हवा का दबाव तापमान की अधिकता से बढ़ रहा है। इस वजह से बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की आंशका है। अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed