{"_id":"683b56ff5a9fa601a9082c30","slug":"health-is-deteriorating-in-the-humid-heat-raebareli-news-c-101-1-slko1033-134211-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: उमस भरी गर्मी में बिगड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: उमस भरी गर्मी में बिगड़ रही सेहत
Sun, 01 Jun 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के कई क्षेत्रों में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों की सेहत को बिगाड़ दी है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार और डायरिया की चपेट में आने के बाद शनिवार को 28 मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। सीने में दर्द और सांस लेने की समस्या के मरीज भी भर्ती होने के लिए इमरजेंसी पहुंचे।
शनिवार सुबह से ही उमस के साथ गर्मी चरम पर रही। धूप और गर्मी के चपेट में आने के बाद लोग बीमार हो रहे हैं। उल्टी-दस्त की समस्या तेजी से बढ़ी है। शनिवार सुबह से ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। बुखार व डायरिया के चपेट में आने के बाद मजहर (55), बृजेश (30), रिहांश (14), शाहिल (3), पूनम (30), रामवती (18), रिंकी (25), कृष्णावती (80), नागेंद्र (53), गौरव (30), आदिल (4), तारा (45), पुष्पा (24), देवेश (11) समेत 28 मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
उधर, ओपीडी में भी 1800 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। परचा काउंटर व दवा काउंटर पर मरीजों की लाइन देखने को मिली। ओपीडी कक्षों के बाहर गर्मी में मरीज बारी आने का इंतजार करते नजर आए। पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मारामारी रही। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि सभी डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों को अस्पताल की दवाएं ही दें। अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। मौसम में लोग एहतियात बरतें।