फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   He asked for his money from the finance for treatment the check was given, it also bounced died due to lack of treatment

इलाज कराने के लिए फाइनेंस से मांगा अपना पैसा, चेक दिया वह भी हो गया बाउंस, इलाज के अभाव में दम तोड़ा

Sat, 18 Sep 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
He asked for his money from the finance for treatment the check was given, it also bounced died due to lack of treatment
रायबरेली। मिल एरिया क्षेत्र के मलिकमऊ आइमा में रहने वाले एक व्यक्ति की इलाज के अभाव में मौत हो गई। उसने अपनी सारी कमाई एक निजी फाइनेंस कंपनी में जमा की थी, लेकिन इलाज के लिए मौके पर रुपये ही नहीं मिले।
विज्ञापन

कंपनी ने दो लाख रुपये का एक चेक दिया, लेकिन जिस खाते का दिया, उसमें रुपये ही नहीं थे। पिता की मौत के बाद बेटे ने फाइनेंस कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के बिरला कॉलोनी मलिकमऊ आइमा निवासी राजकिशोर प्रजापति ने अपनी लाखों रुपये की जमा पूंजी एक म्यूचुअल बेनिफिट लिमिटेड में लगा दी थी। इधर, कई दिनों से वह बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्याप्त रुपये न होने के कारण उसका इलाज नहीं हो पा रहा था। इलाज के लिए उसने कंपनी से रुपये मांगे तो कंपनी ने उसे दो लाख रुपये का चेक थमा दिया। लेकिन खाते में रुपये न होने के कारण उसे रुपये नहीं मिल सके। इलाज के अभाव में मौत के बाद बेटे ने किसी तरह पिता का अंतिम संस्कार कराया।

इकलौते बेटे किशन कुमार प्रजापति का कहना है कि पिता ने अपनी पूरी कमाई निजी फाइनेंस कंपनी में लगा दी, हमारा भविष्य उज्ज्वल हो सके। जब पिता की तबियत खराब हुई तो हम लोगों ने कंपनी में दबाव बनाया तो दो लाख का चेक दिया। वह भी बेकार था। उस खाते में रुपये ही नहीं थे, जिससे इलाज नहीं हो सका और आज मेरे पिता की मौत हो गई। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed