{"_id":"5d9b86608ebc3e01665e5395","slug":"havan-poojan-took-place-on-navami-banqueting-was-done-for-the-girls-raibaraily-news-lko4857276166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवमी पर घर-घर हुआ हवन-पूजन, कन्याओं को कराया भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवमी पर घर-घर हुआ हवन-पूजन, कन्याओं को कराया भोज
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को प्रभुटाउन में सजे दुर्गा मां के पांडाल में पूजा करते भक्त।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी पर जगह-जगह हवन-पूजन कर कन्याओं को भोज कराया गया। दक्षिणा देकर कन्याओं का आशीर्वाद लिया गया।
साथ ही देवी मां के नौवे स्वरूप मां सिद्धियात्री की पूजा-अर्चना की गई। शहर से लेकर देहात तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए देवी मंदिरों और और पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
शहर के सोनिया नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में नवमी पर कन्याओं को भोज कराया गया। इस मौके पर मनोज कुमार, मनीष, राजू साहू आदि मौजूद रहे।
जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक हरपुरहल्ला ग्राम प्रधान शिवदर्शन की तरफ से 800 कन्याओं का कन्या भोज कराया गया। प्रधान शिवदर्शन सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कन्याओं को भोजन कराने के बाद एक प्लेट और एक चम्मच तथा दक्षिणा प्रदान की गई।
जगतपुर दुर्गा पूजा समारोह में कन्याओं का कन्या भोज कराया गया। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के धनपालपुर, लखनापुर, सूजीपुर, हसनापुर में हवन-पूजन का किया गया। भंडारे का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन
रविवार रात अतरहर गांव में दुर्गा जागरण व रनापुर गांव में कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। अतरहर गांव के बाबा फटहेश्वर मंदिर मैदान में आयोजित दुर्गा जागरण की शुरूआत मुख्य अतिथि यादुवेंद्र प्रताप सिंह ने माता रानी की आरती कर की।
इस दौरान कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि व जागरण पार्टी को प्रतीक चिह्न व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। रनापुर के राम लीला मैदान में रायबरेली के कवि कन्हैया लाल ने- वाणी वंदना शारदे मां शारदे वाणी को मेरी तार दे, टूटे हुए वीणा स्वरों को तार-तार संवार दे... पंक्तियों से कार्यक्रम की शुरुआत की।
उन्नाव के व्यंगकार अनुभव अज्ञानी, कानपुर के कवि कुमार, सूरज, तेजस पंडित और फतेहपुर के कवि बाबूराम बदल, कानपुर के कवि मनीष मीत, मुकेश श्रीवास्तव, उन्नाव के अनुभव अज्ञानी, हमीरपुर के कवि ओमजी बदनाम, उन्नाव के संदीप श्रीमाली आदि कवियों ने काव्यपाठ किया। इस मौके पर सज्जन सिंह, अनूप शर्मा, अतीक, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
महराजगंज कोतवाली परिसर में रविवार देर शाम भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन की खास बात यह रही कि कार्यक्रम में किसी भी संगीत पार्टी को न बुलाकर क्षेत्र की महिलाओं को ही मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने व निखारने का मौका दिया गया।
कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह व कोतवाल लालचंद सरोज के नेतृत्व में पहली बार कोतवाली परिसर में आयोजित किया गया। जवाहर नवोदय के छात्रों ने अपने वाद्य यंत्रों व संगीत के माध्यम से समा बांधा।
महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह के आग्रह व प्रोत्साहन पर उपस्थित महिलाओं ने भी मंच पर पहुंचकर अपने अपने संगीत के माध्यम से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी ने कहा कि पहली बार कोतवाली पुलिस द्वारा महिलाओं के सम्मान को बढ़ाते हुए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया और महिलाओं को अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया।
नेहा मिश्रा, शक्ति रस्तोगी, सीमा त्रिवेदी ने भक्तिमय संगीत के माध्यम से परिसर को भक्तिमय कर दिया। महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष संगीता जायसवाल, मंडल अध्यक्ष आशा सिंह के अलावां क्षेत्र की महिलाएं व कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य जी पी मिश्रा, एस एस यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।