{"_id":"68e80a14ed96739b280506fd","slug":"harioms-wife-will-get-help-soon-raebareli-news-c-101-1-slko1031-142608-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हरिओम की पत्नी को जल्द मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हरिओम की पत्नी को जल्द मिलेगी मदद
Fri, 10 Oct 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। हरिओम की पत्नी पिंकी उर्फ संगीता को जल्द पुलिस विभाग की तरफ से मदद मिलेगी। सीओ ने सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फाइल जिला समाज कल्याण विभाग को भेज दी है। फतेहपुर के रहने वाले हरिओम वाल्मीकि की एक अक्तूबर की रात हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में पहले गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था।
मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने बुधवार को हत्या और एससी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी को सौंपी गई। संवाद न्यूज एजेंसी ने नौ अक्तूबर के अंक में सियासी शोर में दब गई मदद की गुहार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
खबर का असर ये हुआ है कि सीओ ने मृतक हरिओम की पत्नी पिंकी से जाति प्रमाणपत्र, पैनकार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज ले लिए हैं। एससी एक्ट के तहत आठ लाख 25 हजार रुपये की धनराशि जल्द दिलाने के लिए फाइल संबंधित विभाग को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
जिस तरह सीओ ने तेजी दिखाई है, उससे माना जा रहा है कि इसी सप्ताह पत्नी को मदद मिल जाएगी। सीओ का कहना है कि सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फाइल जिला समाज कल्याण विभाग को भेजी जा रही है। पीडि़ता को जल्द मदद दिलाई जाएगी।