फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Harchandpur CHC Superintendent reprimanded

Raebareli News: हरचंदपुर सीएचसी अधीक्षक को फटकार

Sun, 26 Oct 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 26 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Harchandpur CHC Superintendent reprimanded
रायबरेली। हरचंदपुर सीएचसी के अधीक्षक व उनकी टीम दस्तक व संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर संजीदा नहीं है। समीक्षा में खराब प्रगति मिलने पर डीएम हर्षिता माथुर ने सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी है। शनिवार को जिला मलेरिया अधिकारी रमेशचंद्र यादव ने सीएचसी पहुंचकर जांच की। कमियां मिलने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन


जिले में वर्तमान समय में दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। डीएम ने प्रगति की समीक्षा की तो हरचंदपुर ब्लॉक की प्रगति बेहद खराब मिली। डीएम ने प्रगति खराब होने के संबंध में जवाब मांगा, लेकिन अधीक्षक कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


शनिवार को जिला मलेरिया अधिकारी ने सीएचसी पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की। कमियां मिलने पर संबंधितों को फटकार लगाई। मलेरिया अधिकारी ने बताया कि हरचंदपुर सीएचसी की प्रगति बेहद खराब रही है। शनिवार को निरीक्षण करके कमियों को दूर कराकर प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed