फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Happy new year with celebration

जश्न के साथ हैप्पी न्यू ईयर की धूम

Tue, 31 Dec 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Happy new year with celebration
फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में नए साल की खुशी का इजहार करतीं युवतियां। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। घड़ी की सुई मंगलवार रात जैसे ही 12 बजे पर पहुंची, वैसे ही हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई पड़ने लगी। बच्चे से लेकर बड़े तक एक-दूसरे को नए साल की बधाई देने लगे।
विज्ञापन

कहीं केक काटकर तो कहीं नाच-गाकर साल 2020 का स्वागत किया गया। फिल्मी गानों की धुन पर बच्चे ही नहीं बड़े भी थिरक उठे। खूब धूम धड़ाके के बीच जश्न देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं ने आतिशबाजी भी की। इस दौरान होटल और रेस्तरां भी खुले रहे। यहां पर भी खूब रौनक दिखी। इससे पहले पूरे दिन युवाओं के जत्थे बाजार में नए साल पर तोहफे भेंट करने की तैयारियों के लिए खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाहे फूलों का मार्केट हो या फिर ग्रीटिंग कार्ड एवं गिफ्ट कार्नर की दुकानें। डायरियों की दुकानों पर भी भीड़ दिखी। नए साल का स्वागत करने के लिए युवा वर्ग खासा उत्साहित रहा।
देर रात तक रायबरेली क्लब के साथ होटल, रेस्तरां में पार्टी का दौर चलता रहा। हर कोई नए साल के जश्न में डूबा रहा। नए वर्ष पर धार्मिक आस्था भी बढ़ जाती है। सदर कोतवाली परिसर में अखंड रामचरित मानस का पाठ शुरू हुआ।
सदर कोतवाल अतुल सिंह और उनकी पत्नी निशा सिंह ने विधिवत पूजा-पाठ किया और नए साल पर जिले में भाईचारा बनाने रहने की कामना की। इस मौके पर उपनिरीक्षक संजय सिंह, बृजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में नववर्ष की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड का पाठ हुआ। भक्तों ने भगवान बजरंग बली से लोगों के लिए सुख शांति, भाईचारा और सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी जगदीश शुक्ल, रामजियावन पांडेय, गोपाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed