{"_id":"63090b01a3cf3c349a356b3c","slug":"hanging-raibaraily-news-lko6453775188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पहले घर से निकला युवक का शव लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पहले घर से निकला युवक का शव लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। दुकनहा गांव में दो दिनों से लापता एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घरवाले उसकी खोजबीन कर रहे थे।
घर से कुछ दूरी पर बने पैतृक आवास में शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया। घरवालों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था। दो साल से इलाज चल रहा था।
गांव निवासी अखिलेश कुमार (40) बुधवार सुबह घर से निकला था, लेकिन उसके बाद लौटकर नहीं आया। घरवाले उसकी खोजबीन कर रहे थे। पत्नी कमल कुमारी ने बताया कि पति दो साल से मानसिक रूप से बीमार थे। इलाज चल रहा था। अक्सर वह घर से बिना बताए निकल जाते थे।
दो दिन से गायब पति की खोजबीन हो रही थी। गुरुवार रात शव घर के सामने बने पुराने पैतृक आवास में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका मिला। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।