{"_id":"62853a921237bb313d59c418","slug":"hanging-raibaraily-news-lko631199437","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल की कोठरी में लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल की कोठरी में लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। 10 दिनों से लापता का युवक का शव बुधवार को ट्यूबवेल की कोठरी में फंदे से लटका मिला। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था।
खाल भी गलकर गिरने लगी थी। शव की शिनाख्त सुशील कुमार के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के समदा मजरे गोविंदपुर कठोइया गांव में बुधवार को जानवर चरा रहे लोगों को ट्यूबवेल के आसपास बदबू मिली तो सभी घबरा गए।
लोगों ने ट्यूबवेल की कोठरी में झांका तो एक युवक का शव लटके देख घबरा गए। खबर पाकर सुशील के परिवारीजन भी पहुंच गए।
परिवार ने शव की शिनाख्त सुशील के रूप में की। ग्रामीणों ने बताया कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। शरीर की खाल गलकर गिरने लगी थी। मौके पर सीओ महिपाल पाठक भी पहुंचे।
ग्रामीणों की मदद से दीवार तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। जरूरी लिखा-पढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नौ मई को ही उसका विवाह हुआ था।
सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।