फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hanging

एक दूजे के नहीं हो पाए तो प्रेमी युगल ने कर ली खुदकुशी

Thu, 12 May 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
hanging
खीरों (रायबरेली)। प्रेमी युगल के शव गुरुवार को पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ने एक ही चुनरी से फांसी लगाई। बताते हैं कि परिवार के लोग उनके मिलने-जुलने के खिलाफ थे।
विज्ञापन

दोनों के परिवारों में इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। लिखा-पढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात सामने आई है।
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के गांव रघुवर का पुरवा मजरे रौला निवासी संदीप कुरील (21) और गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के नंदी का पुरवा निवासी निशा (19) के बीच करीब तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले निशा अपने घर से भागकर संदीप के घर चली गई थी। पुलिस के जरिए हुए समझौते के बाद निशा अपने घर चली गई थी। बताते हैं कि दोनों शादी करना चाहते थे।
संदीप के घरवाले इस शादी के लिए राजी थे, लेकिन निशा के माता-पिता नहीं तैयार थे। लड़की पक्ष दोनों के मिलने-जुलने के खिलाफ था। इससे परेशान निशा बुधवार को अपने प्रेमी के घर चली गई। चर्चा है कि लड़की पक्ष ने इसको लेकर संदीप को जानमाल की धमकी दी थी। इससे दोनों घर से भाग गए थे।
गुरुवार सुबह वनपुरवा गांव के नजदीक बसहा नाले के पास नीम के पेड़ से लाल चुनरी से बने फंदे से दोनों के शव लटके मिले। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानेदार आदर्श कुमार सिंह, सेमरी चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने शवों को फंदे से नीचे उतरवाया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शादी न होने के कारण प्रेमी युगल ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग की बात सामने आई है।
यूपी-112 पुलिस चेत जाती तो बच जाती जान
संदीप की बहन गुड़िया का कहना है कि लड़की के पिता ने बुधवार को निशा को चाकू से गला काटकर हत्या कर देने की धमकी दी थी। इसके बाद निशा किसी तरह अपने पिता के चंगुल से निकलकर संदीप के घर पहुंच गई थी। यूपी-112 पुलिस को प्रकरण की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर देती तो उसके भाई और निशा की जान बच जाती।
मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन भाई से नहीं मिल पाई
भाई संदीप की मौत से बहन गुड़िया के आंसू नहीं थम रहे हैं। बहन का कहना है कि वह अपनी ससुराल गुलरिहा में खाना बना रही थी। संदीप ने मुझे फोन पर सूचना दी कि वह खीरों-पाहो मार्ग पर बसहा नाले के पुल पर खड़ा है।

आपसे मिलने की इच्छा है, लेकिन शीघ्र न पहुंचने पर मुलाकात संभव नहीं होगी, क्योंकि वह आत्महत्या करने जा रहा है। यह सुन गुड़िया सीधे बसहा नाले पहुंची आसपास काफी देर तक खोजा, लेकिन दोनों नहीं मिले। संदीप के भाई ने फोन पर बताया था कि सारे सबूत मेरे मोबाइल में हैं, जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed