फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hanging

मोबाइल का सिम तोड़कर फांसी पर झूली किशोरी, मौत

Fri, 02 Apr 2021 08:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
hanging
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में किशोरी ने मोबाइल का सिम तोड़ने के बाद फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह जब घर के लोग कमरे में गए तो शव फंदे पर लटक रहा था। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के पूरे बैसन मजरे पयागपुर नंदौरा गांव का है। गांव की रहने वाली प्रीति (17) पुत्री सुरेश कुमार ने गुरुवार शाम परिवारीजनों के साथ खाना खाया। उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार को जब परिवारीजन सोकर उठे।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोग किशोरी को जगाने उसके कमरे में गए तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाई थी। पास में उसके मोबाइल का टूटा हुआ सिमकार्ड पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सिम कार्ड तोड़कर फेंके जाने को लेकर मौत पर रहस्य बना हुआ है। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed