फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Greeting cards and gift market of the sentence

ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट का सजा बाजार

Sun, 27 Dec 2015 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, घरेलू सामग्री, सजावटी सामान या फिर वाहन बाजार हो, सभी की खरीद पर ऑफर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


बाजार में एक-दूसरे को बधाई देने के लिए ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट की दुकानें भी सजी हुई हैं। होटल और रेस्टोरेंट भी सज गए हैं।

युवाओं को ध्यान अपनी ओर करने के लिए बाहरी झालरों के साथ ही अंदर की सजावट भी आकर्षक ढंग से की गई है। हर किसी को अब सिर्फ नए साल के आगाज का इंतजार है।

ग्रीटिंग कार्डों का बाजार सज गए हैं। इसमें म्यूजिकल कार्ड, तो कोई गुलाब फूल के आकार का कार्ड लोगों को खूब लुभा रहा है। वहीं ऐसे भी कार्ड है, जिनके खोलने से फूल का आकार बन जाता है।

बाजार में प्रेमी-प्रेमिकाओं के इजहार के लिए आर्चीज कंपनी ने इस बार भी ग्रीटिंग कार्डों को काफी बड़े आकार में लांच किया है। इसमें 100 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक के कार्ड बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


नए साल में हर किसी में उत्साह रहता है। ऐसे में सबसे अधिक ऑफर वाहन खरीद पर है। दोपहिया से लेकर चौपहिया तक के ऑफर कंपनियों की ओर से दिए जा रहे है।

बाइकों में इंश्योरेंस के साथ ही दो से तीन हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं चौपहिया वाहनों में फाइल चार्ज के साथ ही 50 हजार से एक लाख तक की छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां पर पार्टी आयोजन के लिए बेहतर ऑफर दिए गए हैं।

वहीं लजीज व्यंजनों की भारी भरकम लिस्ट भी तैयार की गई है। इसमें कई डिसेज साऊथ इंडियन है। जिन्हें प्रमुखता दी गई है।

इसी तरह कचहरी रोड स्थित होटल में तैयारी जोरशोर से चल रही है। युवा के साथ फैमिली वर्ग को ध्यान में रखकर टेबल रखवाए गए हैं।

व्यापारियों की माने तो नए साल में व्यापार काफी बढ़ जाता है। वहीं ग्रीटिंग कार्ड, मोबाइल, गिफ्ट, बाइक या फिर अन्य कोई व्यापार हो।

ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट विक्रेता ओपी सावलानी का कहना है कि हर वर्ग को ध्यान में रखकर सामान रखा गया है। कार्ड और गिफ्ट की बिक्री शुरू हो गई है।

रेस्टोरेंट संचालक अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि नए वर्ष को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। वहीं वाहन विक्रेता आशुतोष यादव का कहना है कि नए साल में छूट के ऑफर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed