फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Government growth reached new floor

विकास की नई मंजिलों तक पहुंचेगी सरकार

Wed, 16 Mar 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 16 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Government growth reached new floor
रायबरेली में मंगलवार को मेधावियों को लैपटॉप देकर किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों का बखान करने के लिए मंगलवार को एफजी महाविद्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में जहां मेधावी बच्चों को लैपटॉप दिए गए। श्रमिकों को साइकिल और लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के चेक दिए गए।
विज्ञापन


वहीं सपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया गया। जिले के प्रभारी व समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार अब तक सबसे सफल सरकार है। प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन, लैपटॉप, कन्या विद्याधन, 1090 वूमेन पावर लाइन, कृषक दुर्घटना बीमा, 108 व 102 एंबुलेंस सेवा समेत तमाम योजनाओं का सफल संचालन चार साल में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन योजना के तहत 45 लाख गरीब परिवारों को लाभ दिया गया। आगामी वित्तीय वर्ष में 10 लाख गरीब परिवारों की बढ़ोत्तरी करके 55 लाख लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है। इससे लखनऊ से दिल्ली की यात्रा कम समय में पूरी हो सकेगी। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने जिले में विकास की प्रगति की जानकारी दी।

बताया कि 149 लोहिया गांवों को संतृप्त किया गया। 6,467 लोगों को लोहिया आवास दिया। 47,212 इंदिरा आवास दिए। इसके अलावा अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

श्रम विभाग की ओर से 40 श्रमिकों को साइकिल दिलवाई गईं। एक बैंक की ओर से लाभार्थियों को ऋण के चेक दिलाए गए। विधायक रामलाल अकेला, सुरेंद्र विक्रम सिंह, राम बहादुर यादव, सीडीओ अनूप कुमार, सीएमओ डॉ. राकेश यादव आदि मौजूद रहे।

जिले के आठ ब्लॉकों में भी समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों का गुणगान किया गया। सरेनी में विशेष सचिव कर्ण सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।

लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष सचिव डलमऊ ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 87 लाभार्थियों को लोहिया आवास स्वीकृत होने पर पत्र दिया।


शिवगढ़ में विधायक रामलाल अकेला ने 75 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाणपत्र दिए। सलोन में विधायक आशा किशोर ने नगर में उपकेंद्र का शुभारंभ किया। इसके अलावा ब्लॉक सभागार में लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed