{"_id":"69dbee9f20daa22e72028de7","slug":"goods-worth-rs-45-lakh-stolen-from-lawyers-house-raebareli-news-c-101-1-slko1031-155304-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वकील के घर से साढ़े चार लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वकील के घर से साढ़े चार लाख का माल पार
Mon, 13 Apr 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
हलोर। हिलहा गांव निवासी एडवोकेट अवध किशोर उर्फ राजकुमार सिंह के घर से चोरों ने शनिवार रात साढ़े चार लाख की चोरी की। घटना ने स्थानीय पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। पीडि़त पक्ष ने गांव के ही सात लोगों पर चोरी करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पीडि़त के मुताबिक भतीजे हिंमाशु का 19 अप्रैल को तिलकोत्सव है। भतीजे की शादी के लिए जेवरात की खरीदारी की गई थी। घर पर नकदी रखी थी। रात में भोजन करने के बाद सो गए। छत के रास्ते चोरों ने घर में प्रवेश किया। चोरों ने एक लाख की नकदी व साढ़े तीन लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए। रविवार सुबह नींद खुली तो कमरे का सामान इधर-उधर बिखरा था।
पीडि़त पक्ष का आरोप है कि घर में चोरी करने वाले युवकों ने रात में गांव में ही शराब पार्टी की थी। इसमें कई पुलिसकर्मी शामिल थे। शराब पार्टी के बाद ही उनके घर में चोरी हुई। सीओ का कहना है कि यदि शराब पार्टी में पुलिसकर्मी शामिल रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। घटना की जांच की जा रही है। जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश होगा।