{"_id":"759a0ea55e28f35f6eea999ea223142d","slug":"gondwara-become-the-new-power-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंदवारा में बनेगा नया बिजली घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंदवारा में बनेगा नया बिजली घर
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन की ओर से राही ब्लॉक के गोंदवारा गांव में साढ़े तीन करोड़ रुपये से नया बिजली घर बनवाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
इसके बनने के बाद करीब ढाई हजार उपभोक्ताओं को भरपूर वोल्टेज के साथ बिजली मिलने लगेगी। अफसर विभागीय कार्रवाई शीघ्र पूरी करने में जुटे हैं।
पावर कॉर्पोरेशन के त्रिपुला और अमावां बिजली घर ओवरलोड से जूझ रहे हैं। इसका दंश उपभोक्ताओं को झेलना पड़ता है। लोवोल्टेज से जहां जूझना पड़ता है, वहीं उपकेंद्रों में आए दिन फॉल्ट आ जाती है।
उपभोक्ताओं को शीघ्र ही इस समस्याओं से छुटकारा मिलने की उम्मीद जाग उठी है। एसडीओ त्रिपुला एसएन सिंह यादव ने बताया कि गोंदवारा में साढ़े तीन करोड़ रुपये से नए उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा।
जेई शंभूनाथ ने बताया कि नए उपकेंद्र के बनने से त्रिपुला और अमावां के लगभग ढाई हजार उपभोक्ताओं को लोवोल्टेज से छुटकारा मिल जाएगा। विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।