{"_id":"682f7a6975a5fb77bc0c328b","slug":"goldsmith-killed-married-woman-for-dowry-raebareli-news-c-101-1-slko1031-133643-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दहेज के लिए सराफ ने विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दहेज के लिए सराफ ने विवाहिता को मार डाला
Fri, 23 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 23 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
पति के साथ मृतका मानसी।
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक आवास के पास भुंदल गेस्ट हाउस में बुधवार रात एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। चेहरे और गले पर चोट के निशान मिले। मायके पक्ष ने मौके पर पहुंचकर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पिता की तहरीर पर शहर के दो नामी सराफा व्यवसायी समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सराफा व्यवसायी ससुर और पति को हिरासत में लिया है।
बाराबंकी जिले के पूरे मितई नगर पंचायत हैदरगढ़ निवासी रामकुमार सोनी के मुताबिक बेटी मानसी (24) की शादी दो साल पहले रायबरेली शहर के जजेज कॉलोनी सिविल लाइन निवासी शिवम के साथ की थी। शादी में दहेज भी दिया था। बावजूद ससुराल पक्ष दहेज में 10 लाख रुपये की और मांग कर रहा था। दहेज न देने पर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
पिता के मुताबिक रात करीब नौ बजे दामाद ने फोन करके सूचना दी कि आपकी बेटी का खेल खत्म हो गया है। मौके पर आया तो देखा कि बेटी की मौत हो चुकी थी। चेहरे व गले पर चोट के निशान थे। खास बात ये है कि जहां पर घटना हुई, वहीं पर पुलिस अधीक्षक का आवास है। बावजूद आरोपियों को तनिक भी पुलिस का खौफ नहीं रहा और विवाहिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक मानसी के सगे और चचिया ससुर शहर के नामी सराफा व्यवसायी हैं। जजेज कॉलोनी में भुंदल गेस्ट हाउस है, जहां पर यह घटना हुई। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पति शिवम, ससुर संजय, सास सुनीता, देवर आकाश, वरुण और चचिया ससुर चंद्रिका प्रसाद उर्फ भुंदल के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। सीओ सदर को मामले की विवेचना सौंपी गई है।
हैदरगढ़ के नामी व्यवसायी हैं रामकुमार
मानसी के पिता रामकुमार सोनी का हैदरगढ़ में सराफा का बड़ा कारोबार है। बेटी का शव देखकर रामकुमार फफक कर रो पड़े। बोले यह कभी सोचा नहीं था कि इस तरह उनकी बेटी की हत्या कर दी जाएगी। बेटी ने कई बार प्रताड़ना के बारे में बताया था। लगा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिता के मुताबिक बेटी के सगे और चचिया ससुर इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। वह भी बेटी को प्रताड़ित करते थे। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मामले में होगी सख्त कार्रवाई : सीओ
सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि मानसी की मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज करा दिया गया है। प्रकरण में सख्त कार्रवाई करके पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।