{"_id":"b73b0bc7412248da0c3bf6f57e3134e0","slug":"going-off-the-rails-gate-an-hour-passers-had-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे बंद रहा रेल फाटक, राहगीरों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे बंद रहा रेल फाटक, राहगीरों को हुई परेशानी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली-इलाहाबाद रेलखंड पर मंगलवार को बरगद चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर चार पहिया वाहन ने रेलवे गेट पर ठोकर मार दी। इससे गेट खराब हो गया।
इससे एक घंटे तक गेट नहीं खुल सका, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद गेट को सही किया, तब कहीं जाकर लोगों की समस्या दूर हो सकी।
सुबह 10.45 बजे मालगाड़ी जाने के लिए रेलवे क्रासिंग का गेट बंद किया गया था। मालगाड़ी निकल गई। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन ने गेट में टक्कर मार दी, जिसके कारण गेट खराब हो गया।
इस वजह से गेट नहीं खुल रहा था। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सूचना दरियापुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसपी सिंह को दी गई तो उन्होंने मौके पर रेलवे कर्मियों को भेजा।
विज्ञापन
रेलवे कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद रेलवे गेट को ठीक किया जा सका। इस दौरान एक घंटे तक लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।
स्टेशन अधीक्षक दरियापुर ने बताया कि चार पहिया वाहन के ठोकर से गेट खराब हो गया था। चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट जीआरपी थाने में दर्ज कराई जाएगी।