{"_id":"615c95978ebc3e624f62d8d8","slug":"girl-dies-due-to-uncontrollable-dumper-collision-raibaraily-news-lko5987937121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डंपर की टक्कर से युवती की मौत, मां-भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू डंपर की टक्कर से युवती की मौत, मां-भाई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को बेकाबू डंपर की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई, जबकि मां-भाई घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुुआ, जब तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे झम्मन मजरे स्योंठी गांव निवासी विनोद कुमार सुबह बाइक से बहन रोशनी (22) तथा मां को बैठाकर बाजार जा रहा था। जैसे ही वह हरचंदपुर-सिरसाघाट संपर्क मार्ग पर बल्लूपुर गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से रोशनी डंपर के नीचे आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। विनोद और उसकी मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।