{"_id":"68ebf79c3adcb265ab0a2794","slug":"gegaso-ganga-bridge-will-be-repaired-with-rs-20-crore-raebareli-news-c-101-1-slko1032-142790-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 20 करोड़ से होगी गेगासो गंगा पुल की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 20 करोड़ से होगी गेगासो गंगा पुल की मरम्मत
Mon, 13 Oct 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बांदा-बहराइच हाईवे पर लालगंज क्षेत्र के गेगासो में क्षतिग्रस्त गंगा पुल की मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए एनएचएआई की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस दौरान एक्सपेंशन जॉइंटों के साथ ही पुल की सड़क का नवीनीकरण भी कराया जाएगा। विभागीय अफसर दिवाली बाद निर्माण कार्य शुरू होने की बात कह रहे हैं।
वर्तमान में पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद होने के कारण वाहन चालकों को करीब 20 किमी. का अतिरिक्त चक्कर लगाकर फतेहपुर पहुंचने की परेशानी उठाना पड़ रही है। गंगा पुल जर्जर हो जाने के कारण बीती 13 जुलाई से इस पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। इससे भारी वाहन लालगंज, मुराईबाग होकर फतेहपुर तक आवागमन कर रहे हैं। पुल से होकर केवल छोटे वाहन कार, ई-रिक्शा, बाइक सवार ही निकल रहे हैं।
पुल के एक्सपेंशन जॉइंट के अलावा ऊपर की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। एनएचएआई की ओर से दो माह पूर्व पुल मरम्मत की कार्ययोजना बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। स्वीकृति मिलने के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर अर्जुन सिंह ने बताया कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
भारी वाहन गुजरने से ध्वस्त हो गई सड़कें
गेंगासो गंगा पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद होने से ओवरलोड वाहन लालगंज, मुराईबाग होकर निकल रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के आवागमन से इस रूट की सड़कें भी बदहाल हो गई हैं। सबसे खराब हालत डलमऊ गंगा पुल के पास की है। यहां पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।