फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   gangrape in raibarelly

धोखे का प्यारः हिंदू बनकर पहले प्रेमजाल में फंसाया, निकाह न करने पर सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 22 Jun 2023 02:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Jun 2023 02:08 PM IST
सार

यूपी के रायबरेली जिले में प्रेमजाल में फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला समाने आया है। आरोपी दूसरे धर्म का था जिसने हिंदू बनकर पहले प्रेम करने और शादी करने का वादा किया था। 

विज्ञापन
gangrape in raibarelly
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र में लव जेहाद का एक मामला सामने आया है। यहां हिंदू बनकर युवक ने न सिर्फ एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया, बल्कि जबरन उससे निकाह करने का प्रयास किया। ऐसा न करने पर युवक समेत तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को जानमाल की धमकी देते रहे। 

विज्ञापन


दहशत इतनी थी कि पीड़िता पुलिस से शिकायत तक नहीं कर पाई। बुधवार को पीड़िता हिम्मत जुटाकर पुलिस कार्यालय पहुंची और एसपी को अपना दुखड़ा सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मिल एरिया थानेदार को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बालिग नहीं थी लड़की
मिल एरिया थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि वह अपनी बहन के बेटे को स्कूल प्रतिदिन छोड़ने जाती थी। इसी दौरान बंदरामऊ गांव के रहने वाले युवक से उसकी दोस्ती हो गई। युवक ने स्वयं को हिंदू बताया और उसे प्रेमजाल में फंसाया। उस समय बालिग नहीं थी। इसलिए बालिग होने पर युवक से शादी करने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर युवक ने उससे निकाह करने के लिए कहा। मना करने पर उसे जानमाल की धमकी देने लगे। डरा धमकाकर कोर्ट मैरिज किया और उसमें जबरन कागज पर हस्ताक्षर करा लिया। कागज में उसका नाम बदल दिया। इसके बाद युवक ने निकाह करना चाहा।


 इंकार करने पर युवक और दो अन्य युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री से शिकायत किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed