फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gangoh Assembly rigged, Election Commission to conduct inquiry: Priyanka

गंगोह विधानसभा उप चुनाव में धांधली, चुनाव आयोग कराएं जांच-प्रियंका

Fri, 25 Oct 2019 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gangoh Assembly rigged, Election Commission to conduct inquiry: Priyanka
रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने यूपी के सहारनपुर जिले के गंगोह विधानसभा के उप चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गंगोह विधानसभा चुनाव में धांधली की गई। हमारा प्रत्याशी चुनाव जीत रहा था। प्रत्याशी को मतगणना स्थल से बाहर निकाल दिया गया। डीएम साहब को बार-बार फोन आ रहे थे। चुनाव में धांधली की गई है। चुनाव आयोग इसकी जांच कराए।
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे के बाद अमेठी जाते वक्त भुएमऊ गेस्ट हाउस के बाहर मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव पर कहा कि सहारनपुर जिले की गंगोह सीट पर चुनाव आयोग से निष्पक्ष जांच करने की मांग करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में लोकसभा इलेक्शन से उपचुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है। यह हमारे लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव पर उन्होंने खुशी जाहिर की। हालांकि यूपी में कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई के सवाल पर प्रियंका ने कोई जवाब नहीं दिया और अमेठी के लिए रवाना हो गईं। इससे पहले उन्होंने पदाधिकारियों में संगठन मजबूती को लेकर जोश भरा और कहा कि पार्टी में युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं की टीम तैयार करके संगठन को मजबूत बनाने की कोशिश होगी। इसमें वरिष्ठ अनुभवी नेताओं का भी सहयोग लिया जाएगा। आने वाले समय में कांग्रेस एक नई ताकत के रूप में उभरेगी। कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सहारनपुर की गंगोह विधानसभा के उपचुनाव में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
भुएमऊ गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गंगोह विधानसभा के उपचुनाव के 27वें राउंड में कांग्रेस चार हजार 753 वोटों से आगे की तरफ बढ़ रही है। भाजपा सरकार के दबाव में आकर डीएम ने कांग्रेस प्रत्याशी को मतगणना स्थल से बाहर कर दिया। एजेंट को बाहर कर दिया।

भाजपा के एक मंत्री कैंपस के अंदर गये जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था। मीडिया तक को बाहर कर दिया गया। सत्ता के दम और प्रशासन के दम पर उपचुनाव में हेराफेरी की जा रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस बगावत करने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed