फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganges Increasing to the danger point

खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही गंगा

Fri, 29 Jul 2016 11:15 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 29 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ganges Increasing to the danger point
रायबरेली में शुक्रवार को डलमऊ तहसील क्षेत्र के संकटमोचन घाट की डूबीं सीिढ़यां। - फोटो : अमर उजाला
गंगा नदी का पानी फिर तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में जलस्तर लाल निशान छूने की तरफ बढ़ रहा है। शुक्रवार को 97.900 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया। जलस्तर में तेजी से इजाफा होने के कारण कटरी क्षेत्र के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। खेतोें में पानी घुसने लगा है। हालांकि तहसील प्रशासन बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर और खतरे का निशान 99.360 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक चेतावनी बिंदु के सापेक्ष पानी 97.900 मीटर पहुंच गया है। पानी बढ़ने से गंगाघाटों की सीढ़ियां पानी से डूब गई हैं। अंबहा, बबुरा, पूरे रेवती सिंह, चकमलिक भीटी, जहांगीराबाद, नेवादा पट्टी, भीरनपुर, रामपुर लूक आदि गांवों के खेतों में पानी जाने लगा है।
विज्ञापन


ग्रामीण बिंदादीन पासी, राजू कश्यप, साजन सिंह, अंबर यादव आदि कहना है कि गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। खेतोें तक पानी पहुंचने लगा है। ऐसे में उड़द, तिल आदि की फसलों के डूबने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसडीएम क्षत्रपाल का कहना है कि नदी के जलस्तर में इजाफा हुआ है, लेकिन अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। बाढ़ आने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed