फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganga desperate to touch the red mark

लाल निशान छूने को बेताब गंगा, कटरी क्षेत्र में हड़कंप

Sat, 18 Sep 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ganga desperate to touch the red mark
डलमऊ (रायबरेली)। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गंगा नदी लाल निशान छूने को बेताब है। नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। इससे कटरी क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग डलमऊ कार्यालय के मुताबिक गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर है। इसके सापेक्ष शनिवार देर शाम गंगा नदी का जलस्तर 97. 800 मीटर नापा गया। दो घंटे में एक सेमी. की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इससे कटरी क्षेत्र के अंबहा, बबुरा, जमालनगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, पूरे रेवती सिंह, चकमलिक भीटी गांवों के लोगों में दहशत है। ग्रामीण सार्जन यादव, रामकिशन, रामाधार, जय किशन ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हम लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी किनारे बोई गई फसलें जलमग्न हो गई हैं। तहसीलदार डलमऊ प्रतीत त्रिपाठी ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ आने पर कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed