{"_id":"59a061724f1c1b1e3b8b4679","slug":"ganapati-bappa-moraya-echoed-in-pandals","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया... के उद्घोष से गूंज उठे पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया... के उद्घोष से गूंज उठे पंडाल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को छोटी बाजार में स्थापित गणेश प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते भक्त।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति बप्पा मोरया... जयकारों के साथ ही गणेश उत्सव प्रारंभ हो गया। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर जिले में जगह-जगह पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही पूजा अर्चना शुरू हो गई। अब लगातार 10 दिन तक पूजन-अर्चन का कार्यक्रम होगा। जागरण और भजन कीर्तन भी होंगे। गणेश उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है।
शहर के छोटी बाजार में गणेश महोत्सव पर पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह पंडाल में यजमान दिनेश कक्कड़ और पुष्पा कक्कड़ की अगुवाई में पंडित इंदुधर दीक्षित ने पूजा-अर्चना कराई। गणेश भगवान की प्राण प्रतिष्ठा और पूजा के बाद प्रिय मोदक का भोग लगाया गया। इस दौरान लोगों ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर अभिषेक, रुचि, मोहित, अजय आदि मौजूद रहे।
नेहरू नगर में भगवान गणेश की प्रतिमा की पूरे विधि विधान से स्थापना की गई। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने पूजा-अर्चना की। पंडित दामोदर प्रसाद तिवारी ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। यजमान ऋषि चौरसिया, मनीषा चौरसिया मूर्ति की स्थापना कराई। इस मौके पर सोनू चौैरसिया, सुशील, सतीश, सनी आदि मौजूद रहे। यजमान ऋषि चौरसिया ने बताया कि यहां पर प्रतिवर्ष गणेश उत्सव मनाया जाता है। सुबह और शाम पूजा-अर्चना और आरती होती है। महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है।
विज्ञापन
सिंधी गुरुद्वारा में भी गणेश प्रतिमा की स्थापना कराई गई। इसमें मोहित लखवानी, मयूर चावला, सुधीर नंदवानी, राहुल लखवानीआदि मौैजूद रहे। यहां पर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गाजे-बाजे के साथ बेलीगंज से प्रतिमा लेकर निकले। इसके अलावा घरों में भी भगवान गणेश की पूजा अर्चना शुरू हो गई है। शहर के ही कप्तान का पुरवा में गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस मौके पर देशराज, गुड्डू मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन रोड पर भी भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई।