{"_id":"576adadb4f1c1b0d69b47e11","slug":"fsda-team-raids-on-sonu-dhaba-dosa-plaza-and-10-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमू ढाबा व डोसा प्लाजा समेत 10 दुकानों पर एफएसडीए का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमू ढाबा व डोसा प्लाजा समेत 10 दुकानों पर एफएसडीए का छापा
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
एफएसडीए टीम का छापा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को सोमू ढाबा, डोसा प्लाजा समेत 10 दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने बटर बाइट और मिल्ककेेक का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा। दुकानदार लाइसेंस मौके पर नहीं दिखा पाए। इस पर उनको दो दिन के अंदर लाइसेंस प्रस्तुत करने और मिली कमियों को भी दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजली श्रीवास्तव, स्वाती सिंह व अमरनाथ की टीम ने बुधवार को शहर में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी की। मुंशीगंज में तीरथ यादव की दुकान से बटर बाइट बिस्कुट का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। टीम ने सोमू ढाबा, डोसा प्लाजा, रबी जनरल स्टोर, घनश्याम जनरल स्टोर, अनूप जनरल स्टोर, बाजपेयी भोजनालय समेत कई दुकानों पर निरीक्षण किया।
कई दुकानदार लाइसेेंस नहीं दिखा पाए। दुकानों पर तमाम कमियां भी मिलीं। दुकानों के संचालकों को दो दिन में कार्यालय में लाइसेंस प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरनाथ ने ऊंचाहार क्षेत्र के मनीरामपुर में बृजेंद्र कुमार यादव की मिठाई की दुकान से मिल्ककेक का नमूना भरा। दुकान पर गंदगी मिलने पर उसे साफ कराने के आदेश दिए।