फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fsda team collects sample of paneer, ghee

छापामारी में दूध, घी, पनीर समेत 10 नमूने सील

Tue, 01 Mar 2022 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
fsda team collects sample of paneer, ghee
रायबरेली। होली की आहट होते ही सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। अलग-अलग टीमों ने दूध, घी, पनीर, तेल सहित 10 नमूने सील करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। कई दुकानों पर गंदगी मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानदारों को चेताया। छापा पड़ते ही मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपराजिता तिवारी ने सलोन क्षेत्र में तीन खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। उन्होंने बसंतगंज चौराहा से मो. अली के पास से दूध और लालपुर में संतोष साहू की दुकान से सरसों तेल का नमूना भरा। इसके अलावा सलोन कस्बा में राजेश कुमार यादव की दुकान से रायल मसाला जलजीरा का नमूना भरा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने डलमऊ क्षेत्र में अभियान चलाया। घोरवारा स्थित मौर्या होटल से पनीर और पूरे बढ़ई स्थित श्रीराम की डेयरी से दूध का नमूना सील किया। होटल में गंदगी मिलने पर संचालक को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के आदेश दिए। एफएसओ राजेश तिवारी ने शहर के गोराबाजार स्थित विवेक डेयरी से दूध और कचेहरी रोड स्थित अजहर की दुकान से घी का नमूना सील करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसओ अंजली श्रीवास्तव ने निराला नगर लालगंज में रामबाबू के पास से दूध, महरानीगंज में दिनेश की दुकान से सरसों तेल और मॉडर्न डेयरी सेमरी से पनीर का नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी अजीत कुमार राय ने बताया कि चुनाव के कारण अभियान प्रभावित हो गया था। सोमवार को 10 नमूने भरे गए, सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed