{"_id":"6b47abbb14e4197becfed0b286959dd1","slug":"front-opened-against-naib-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार के खिलाफ खोला मोर्चा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील अधिवक्ता संघ ने सोमवार को नायब तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लेन-देन कर आदेश जारी करने का आरोप लगाते हुए कामकाज ठप कर दिया और परिसर में विरोध-प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रमेश बहादुर की अध्यक्षता में वकीलों की बैठक हुई। अध्यक्ष ने कहा कि जमीनी मामलों में न्याय की उम्मीद के साथ पीड़ित कोर्ट का सहारा लेते हैं।
लेकिन नायब तहसीलदार राकेश पाठक की मनमानी से पीड़ितों की आशाएं तार-तार हो रहीं हैं। आरोप लगाया कि दाखिल खारिज के मामलों में लेनदेन कर आदेश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक के बाद वकीलों ने हड़ताल की घोषणा कर दी। नायब तहसीलदार के कक्ष के सामने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। वकीलों ने तहसीलदार सोहनलाल को ज्ञापन देकर मनमानी पर अंकुश लगाने और कार्रवाई की मांग की।
अध्यक्ष ने कहा कि कार्रवाई न हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर मनोज सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, एसपी सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, नायब तहसीलदार का कहना है कि मुकदमों की नियमानुसार सुनवाई हो रही है। किसी के साथ अन्याय न होने पाए, इसका ध्यान दिया जा रहा है। वकीलों द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।