फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fraud

दुष्कर्म के मामले में आरोपी को बचाने को पत्रकार बनकर ठगे 32 हजार

Wed, 13 Jul 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
fraud
खीरों (रायबरेली)। दुष्कर्म के मामले में आरोपी को बचाने के नाम पर एक युवक ने खुद को पत्रकार बताकर उसके घरवालों से 32 हजार रुपये ठग लिए। घरवालों को जब धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो वह दंग रह गए। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खीरों के बलभद्रखेड़ा निवासी रामकुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे आनंद पर उन्नाव जिले के एक गांव की युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बेटे के खिलाफ खीरों थाने में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

घटना के बाद उसका बेटा भाग गया था। इस दौरान बृजेश यादव नामक युवक ने खुद को पत्रकार बताया और कहा कि वह पुलिस से बातचीत करके उसके बेटे का नाम एफआईआर से हटवा देगा। उसकी गिरफ्तारी भी नहीं होगी। यह बात कहकर बृजेश ने आरोपी के पिता से 32 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नौ जुलाई को पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आनंद को गिरफ्तार कर लिया। पिता ने बृजेश को फोन मिलाया तो उसने और पैसे की डिमांड की और कहा कि वह उसके बेटे को छुड़वा देगा।

पिता ने पैसा देने से इन्कार किया तो उसने गालीगलौज की। थानेदार देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि मामले में बृजेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वह कहां का रहने वाला है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed