{"_id":"680151ce38574f760d0116d9","slug":"fraud-of-rs-131-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-raebareli-news-c-101-1-rai1002-131187-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: विदेश भेजने के नाम पर 1.31 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: विदेश भेजने के नाम पर 1.31 लाख की ठगी
Fri, 18 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर ढाई साल पहले 1.31 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित युवक को जब विदेश नहीं भेजा गया तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर ठगी करने वाले युवक ने ऐसा चेक दिया जो बाउंस हो गया। पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर रुपया वापस दिलाने की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के हिंदू खेड़ा मजरे बरौंडी निवासी अखिलेश कुमार का आरोप है कि ग्राम सभा बरौंडी के लालपुर गांव निवासी अमर पाल ने उसे विदेश भेजने के नाम पर ढाई साल पहले कुल 1.31 लाख रुपये ऑनलाइन पैसा लिया था । लेकिन छह माह तक अखिलेश को विदेश नहीं भेजा गया।
जब उनसे अपना रुपया वापस मांगा तो पैसा न देकर आरोपी गाली गलौज करता रहता है। मामला जब एसपी डॉ यशवीर सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है