{"_id":"611e94728ebc3e79d366bc4a","slug":"fraud-case-on-real-brothers-raibaraily-news-lko591985248","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों पर जालसाजी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाइयों पर जालसाजी का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। धोखाधड़ी के एक मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर गुरुवार को शहर कोतवाली में सगे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने के साथ ही फर्जी दस्तावेज के जरिये आरडीए से नक्शा पास करवाकर निर्माण करा लिया गया। हालांकि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जेल रोड डिग्री कॉलेज चौराहा निवासी इमरान खान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिल्पी रानी की कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर केस दर्ज कराने का अनुरोध किया था। याची ने अपने चाचा के लड़कों आसिफ खान व इरफान खान पर बंटवारे के बाद भी उसकी जमीन पर कब्जा करके निर्माण करवा लेने का आरोप लगाया।
लेखपाल की जांच के बाद जानकारी होने पर न्याय की गुहार लगाई। ढाई करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति के साथ ही गलत तरीके से 100 केवीए का बिजली कनेक्शन लेने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
मामले में न्यायालय ने शहर कोतवाली पुलिस को संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके विवेचना करने के आदेश दिए थे। गुरुवार को दोनों सगे भाइयों आसिफ खान व इरफान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शहर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर सगे भाइयों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करके विवेचना शुरू करा दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।