फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four state high schools will get their own buildings

चार राजकीय हाईस्कूलों को मिलेंगे अपने भवन

Thu, 30 Dec 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four state high schools will get their own buildings
रायबरेली। जिले में पांच साल पहले स्वीकृत हुए चार राजकीय हाईस्कूलों का निर्माण पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री के हाथों इन नवीन भवनों का लोकार्पण 31 दिसंबर को हो सकता है।
विज्ञापन

इससे इन स्कूलों के बच्चे जल्द ही नए भवन में पढ़ सकेंगे। भवन न बनने से इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पड़ोस के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में चार राजकीय हाईस्कूलों की स्वीकृति मिली थी। इनमें जगतपुर विकास क्षेत्र के रोझइया भीखमशाह, लालगंज विकास क्षेत्र के चांदा टीकर, राही विकास क्षेत्र के बेलाभेला और सनही के राजकीय हाईस्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों को 65-65 लाख रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है। पांच साल से इन भवनों का निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार किया जा रहा था।
भवन न बनने से इन विद्यालयों में पढने वाले छात्र-छात्राओं की कक्षाएं पड़ोस के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित हो रही थीं।
जिला समन्वयक गिरजा शंकर मिश्र का कहना है कि चारों राजकीय हाईस्कूलों के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जैसे ही विभाग को भवन हैंडओवर किए जाएंगे, इन नवीन भवनों में स्कूलों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
जीआईसी अच्छई भी बनकर तैयार
मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत शिवगढ़ विकास क्षेत्र के अच्छई में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। हालांकि अभी यह कॉलेज संचालित नहीं हो रहा है। इस कॉलेज का लोकार्पण भी सीएम कर सकते हैं। वर्ष 2018 में इस विद्यालय की घोषणा की गई थी, जिसका निर्माण कार्य मार्च 2019 में शुरू हुआ था।

करीब 277 लाख की लागत से जीआईसी का भवन बनवाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा का कहना है कि अच्छई के जीआईसी के साथ ही चार राजकीय हाईस्कूलों के भवन तैयार हैं। सीडीओ प्रभाष कुमार ने बताया कि एक जीआईसी और चार राजकीय हाईस्कूलों के भवनों का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed