{"_id":"61df0869d48f0a0af1775a28","slug":"four-people-including-harchandpur-mla-case-of-violation-of-code-of-conduct-raibaraily-news-lko6131632186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरचंदपुर विधायक समेत चार लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरचंदपुर विधायक समेत चार लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
विज्ञापन
रायबरेली/खीरों। हरचंदपुर विधायक समेत दो लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा महराजगंज तहसील क्षेत्र में मंदिर परिसर में भीड़ जुटाने के मामले में भी दो लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि खीरों क्षेत्र के रमुवापुर दुबई गांव में मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह का फूलमालाओं से स्वागत कर रहे थे।
चौकी इंचार्ज समेरी तथा नायब तहसीलदार लालगंज से संयुक्त जांच कराई गई। जांच में पता चला कि ग्राम रमुआपुर दुबई निवासी मुकेश तिवारी ने अपने घर के पास लगभग 150 से 200 लोगों को एकत्र किया था।
विज्ञापन
इसमें हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुकेश तिवारी व विधायक राकेश सिंह ने आचार संहिता व कोविड-19 महामारी के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन मिला। इस पर रिटर्निंग ऑफिसर हरचंदपुर विजय कुमार की ओर से खीरों थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
उन्होंने बताया कि तहसील महराजगंज स्थित सार्वजनिक मंदिर पर आयोजित मेले के दौरान मेला परिसर एवं मंदिर के मुख्य भवन पर शिवगढ़ क्षेत्र के ओसाह गांव निवासी मनोज कुमार त्रिवेदी, राकेश कुमार त्रिवेदी की ओर से राजनीतिक दल विशेष से संबंधित बड़े आकार का ध्वज लगाकर व परिसर में काफी संख्या में भीड़ एकत्र कर कोविड प्रोटोकॉल व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे थे। तहसीलदार अनिल कुमार पाठक की जांच में मामला सही पाए जाने पर दोनों पर केस दर्ज कराया गया।