Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Former students share their experiences

Raebareli News: पूर्व छात्राओं ने साझा किए अनुभव

Sun, 07 Dec 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 07 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Former students share their experiences
पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित पुरा छात्र सम्मेलन में सम्मानित की गई पूर्व छात्रा
रायबरेली। शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल पूर्व छात्राओं ने विद्यालय में बिताए पलों को याद किया और अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा और कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ किया। वर्तमान छात्राओं ने गीत एवं नृत्य के जरिये सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पूर्व छात्राओं को एक मंच पर लाना, उनकी उपलब्धियों को साझा करना और विद्यालय व समाज के विकास में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य रहा।
विज्ञापन


संगीत टीचर आकांक्षा सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सभी पूर्व छात्राओं का तिलक एवं बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। पूर्व छात्राओं के रूप में पूनम सिंह (अध्यक्ष, कमला फाउंडेशन), नूपुर गुप्ता (कॉस्मोलॉजिस्ट), नेहा सिंह (प्रधानाचार्य, बालाजी पब्लिक स्कूल), करुणा (प्रधानाध्यापिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज), अनुराधा मिश्रा (नगर पालिका), पूजा तिवारी (महिला कल्याण विभाग), शेफाली सिंह (महिला कल्याण विभाग), रीना गौतम (खेल शिक्षिका), मीना सिंह (प्रधानाचार्य, जेपीएस पब्लिक स्कूल) आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व छात्राओं ने विद्यालय में बिताए पलों याद करने के साथ अपने अनुभवों, संघर्ष, उपलब्धियों को साझा करते हुए वर्तमान छात्राओं को प्रेरणादायक संदेश दिया। उप प्रधानाचार्य सुनीता सिंह ने सभी पूर्व छात्राओं का परिचय कराते हुए विद्यालय के गौरवशाली इतिहास एवं पीएमश्री के रूप में चुने जाने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।


प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा ने कहा कि पूर्व छात्राएं किसी भी संस्थान की सर्वश्रेष्ठ पूंजी होते हैं। सभी पूर्व छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन ऋचा राय ने किया। इस मौके पर पूर्णिमा गुप्ता, रचना सिंह, सरोज कुमारी, सीमा, माधवी पांडेय, दीपमाला दीक्षित, अनुकृति गुप्ता, ऊषा कुमारी, ममता देवी, ज्योति शिखा, अनुराधा, आरती, ममता, प्रियंका आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed