फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Former MLA Akhilesh Singh remembered

Raebareli News: याद किए गए पूर्व विधायक अखिलेश सिंह

Fri, 21 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 21 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Akhilesh Singh remembered
अमावां क्षेत्र के तकिया चौराहे पर पूर्व विधायक स्व.अखिलेश सिंह की पुण्य तिथि पर बृहस्पतिवार को
अमावां। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जननेता स्व. अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को अमावां ब्लॉक कार्यालय तकिया चौराहे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी हुई। पूर्व विधायक के सामाजिक, राजनीतिक जीवन एवं रायबरेली विधानसभा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जनकल्याणी शिविर लगाया गया। जरूरतमंद लाभार्थियों को 150 साइकिल, 20 सिलाई मशीन, ट्राइसाइकिल और चश्मों का वितरण किया गया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक की बेटी एवं सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा गरीबों के लिए काम किया। वह समाज के सभी वर्गों को साथ चलने वाले थे। गरीबों की आवाज को अक्सर उठाते थे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि समेत कई विभागों के स्टॉल लगे थे। वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, आवास जैसी समस्याओं का समाधान हुआ।
विज्ञापन


प्रदेश के राज्यमंत्री मयंकेश्वरशरण सिंह ने कहा कि अखिलेश सिंह के आम जनता के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पूर्व विधायक की पत्नी वैशाली सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह, प्रयागराज शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed