{"_id":"6a88abe24f3a11291e004113","slug":"former-minister-somnath-bharti-appeared-in-court-raebareli-news-c-101-1-rai1002-165748-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती कोर्ट में हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती कोर्ट में हुए पेश
Sat, 22 Aug 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती शुक्रवार को 2021 में दर्ज हुए एक मामले में कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। दिल्ली के आप विधायक और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर जनवरी 2021 में रायबरेली में पुलिस अधिकारियों से अभद्रता करने और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसकी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है।
शुक्रवार को सोमनाथ भारती कोर्ट में हाजिर हुए और उन्होंने कहा कि उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह साजिश के तहत हैंं। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर में प्रदर्शन के बाद देश की राजनीति बदल गई है। आज के बच्चे अपने माता-पिता की भी बात न माने, यदि वह तर्करहित हैं। बच्चे माता पिता से भी उम्मीद करते हैं कि वह विषय पर बात करें। कोई प्रधानमंत्री, कोई मुख्यमंत्री, कोई आरएसएस मैटर नहीं करता है। उत्तर प्रदेश में बच्चे अपने हक के लिए डीएम से लड़ रहे हैं। डॉ. आंबेडकर का सपना पूरा होता दिख रहा है।