फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Former BDC's body found in bushes

Raebareli News: पूर्व बीडीसी का झाडि़यों में मिला शव

Thu, 02 Oct 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 02 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Former BDC's body found in bushes
बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित तरौंजा गांव के पास घटनास्थल पर मौजूद लोग
शिवगढ़। बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित तरौंजा गांव के पास बुधवार सुबह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) का शव झाडि़यों में मिलने से सनसनी फैल गई। सिर पर हल्के चोट के निशान थे। घटना से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन


भवानीगढ़ चौराहा निवासी सुजीत कुमार के मुताबिक उनके पिता श्रवण कुमार (50) 1995 में ग्राम पंचायत बैंती से क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। उन्होंने बताया कि वे लोग मूलरूप से अनूपखेड़ा मजरे बैंती के रहने वाले थे, लेकिन 16 साल से भवानीगढ़ चौराहे के पास रहते थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे पिता घर से निकले थे। इसके बाद देर रात तक लौटकर नहीं आए तो खोजबीन की गई।
विज्ञापन


उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे जानकारी मिली कि उनके पिता का शव हाईवे किनारे स्थित पेट्रोलपंप के पास झाडि़यों में गड्ढे में पड़ा है। पिता की मौत कैसे हुई, यह कुछ समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस भी मामले में लीपापोती कर रही है। पूर्व बीडीसी की मौत से पत्नी रामदेवी, बेटे अमरदीप, अजीत, सुजीत, बेटी प्रियंका, प्रिया गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार का कहना है कि पूर्व बीडीसी नशे के आदी थे, जिनकी गड्ढे में गिरने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूर्व बीडीसी की मौत की सच्चाई सामने आएगी।


पुलिस के दावे पर उठ रहे सवाल
पूर्व बीडीसी की मौत के मामले को लेकर पुलिस के दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस दावा कर रही है कि पूर्व बीडीसी मानसिक रूप से बीमार थे। नशे के आदी भी थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि पूर्व बीडीसी हाईवे से 50 मीटर दूर झाडि़यों तक कैसे पहुंच गए। खास बात ये है कि गड्ढा भी ज्यादा गहरा नहीं था। अचानक घर से लापता होने के बाद रातभर कहां थे।


पेट्रोलपंप के पास की घटना है। पेट्रोलपंप कर्मी भी पूर्व बीडीसी को झाडि़यों तक जाते हुए नहीं देख पाए। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस बिना जांच के ही मामले में पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। घटना की सही तरीके से जांच की जाए, ताकि पूर्व बीडीसी की मौत की सच्चाई सामने आ सके। सीओ महराजगंज का कहना है कि हर बिंदु पर घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed