फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   five people killed in road accidents

पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों की मौत

Thu, 09 Jul 2015 12:24 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिले में एक बार फिर वाहनों की रफ्तार ने पूर्व प्रधान व छात्र समेत पांच लोगों की जान ले ली। ये मौतें बछरावां, ऊंचाहार और लालगंज के सड़क हादसेे में हुईं।
विज्ञापन



 बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक, दुंदगढ़ निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान आशाराम (55) बुधवार की सुबह किसी काम से बाइक से तिलेंडा जा रहे थे। बांदा-बहराइच मार्ग पर तिलेंडा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे मौके पर ही पूर्व प्रधान की मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के नंदाखेड़ा निवासी सोहन वर्मा (16) गांधी इंटर कॉलेज बछरावां में कक्षा 12 का छात्र था। सुबह स्कूल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रहा था। बछरावां कस्बे में लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर कॉलेज के बाहर मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे सोहन की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान और छात्र के शव को कब्जे में लिया। एसओ आरपी रावत का कहना है कि मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक भाग गया।

दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। ऊंचाहार के पूरे बिछियन निवासी अशोक कुमार (25) किसानी करता था। किसी काम के सिलसिले में प्रतापगढ़ गया था।

साथ में उसका दोस्त दीपक (21) निवासी ननकू का पुरवा भी था। मंगलवार की शाम दोनों बाइक से प्रतापगढ़ से घर लौट रहे थे। ब्रह्ममौली गांव के पास कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अशोक को मृत घोषित कर दिया गया। उधर, लालगंज में मौहारी का पुरवा मजरे आलमपुर गांव निवासी पराग यादव (75) अपने नाती के लिए समोसा लाने साइकिल से ब्रजेंद्र नगर गया था।

 समोसा लेकर लौट रहा था। वह गांव के पास पहुंचा, तभी लालगंज से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।


 बाइक सवार भी घायल हुए, लेकिन वे अस्पताल जाने के बजाय पुलिस से बचने के लिए भाग खड़े हुए। इससे उनके नाम पता नहीं चल सके।

इसी क्षेत्र में बुधवार को बेहटा के पास एक अज्ञात व्यक्ति (55) को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed