फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five people injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

Sat, 05 Feb 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in road accidents
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पहली घटना बछरावां रोड पर बड़े नहर के निकट की है। जहां एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार आलोक सिंह व वरुण सिंह निवासी जमकोरिया टिकवामऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जबकि फतेहपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने सेमरपहा के पास दो बाइकों में टक्कर मारी, जिससे एक बाइक पर सवार खानपुर निवासी सुरेंद्र और राजकुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि उसी वाहन की टक्कर से बचन का पुरवा मजरे अंबारा पश्चिम गांव निवासी राजसरन भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक चौपहिया सवार वाहन को वहीं खड़ाकर भाग गया।

घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां घायलों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed