{"_id":"69bc47e79b0c1845820de618","slug":"five-people-including-two-scrap-dealers-arrested-for-stealing-electric-wires-raebareli-news-c-101-1-slko1031-153444-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बिजली का तार चुराने वाले दो कबाड़ी समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बिजली का तार चुराने वाले दो कबाड़ी समेत पांच गिरफ्तार
Fri, 20 Mar 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बिजली का तार चुराने वाले दो कबाड़ी समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक क्विंटल 12 किलो चोरी का तार बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। आरोपी सीतापुर, बहराइच और लखनऊ के रहने वाले हैं।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि कुमार ने बताया कि बीते 14 मार्च की रात शिवगढ़ इलाके से बिजली का तार चोरी किया गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई थी। सुबह करीब पांच बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गणेशगंज गांव के पास कुछ लोग बिजली तार चोरी करने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर घेराबंदी करके सीतापुर जिले के रामपुुरकला थाना क्षेत्र के धीरपुर मजरे दौलतपुर गांव निवासी सूरज, सकरन थाना क्षेत्र के लखुवा बेहड़ गांव निवासी अमित, धम्मौर थाना क्षेत्र के कमहरिया गांव निवासी पुष्पेंद्र, लखनऊ जिले के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के फरीदी नगर निवासी विनीत कश्यप, बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के कोठवलकला गांव निवासी सलीम को पकड़ा। इसमें विनीत कश्यप और सलीम कबाड़ी हैं और चोरी के तार की खरीदारी करके उसकी बिक्री करते थे।
एसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर शिवगढ़ से चोरी हुए तार, चोरी के उपकरण बरामद किए गए हैं। बीते 10 मार्च की रात चोरों ने अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र में भी बिजली के तार की चोरी की थी। पूछताछ में उन्होंने यह बात स्वीकार भी की है।
विज्ञापन
लखनऊ में करते थे बिक्री
सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार बताते हैं कि पकड़े गए आरोपियों का एक गिरोह है, जो बिजली के तार को चोरी करने का कार्य काफी समय से कर रहा था। सीओ ने बताया कि आरोपी एकांत स्थानों पर लगे बिजली के तारों की रैकी करते थे। रात में वे इकट्ठा होकर तार को आपस में शॉर्ट कराते थे। इससे बिजली का फ्यूज उड़ जाता और विद्युत सप्लाई बंद हो जाती थी। फिर वे तार काटकर लखनऊ ले जाकर कबाड़ी विनीत कश्यप व सलीम को बेच देते थे। जांच में पता चला है कि बिजली के तार बिक्री करने का लखनऊ सबसे मुफीद स्थान था। बड़े आराम से चोरी के तार की बिक्री हो जाती थी।
आरोपियों पर दर्ज हैं मामले
एसपी ने बताया कि आरोपी सूरज के खिलाफ सीतापुर में चार, सलीम के खिलाफ बाराबंकी में तीन, बहराइच में मामला चोरी का दर्ज है। इसी तरह विनीत कश्यप के खिलाफ सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाने में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है। एसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि साल 2020 से इन लोगों ने बिजली के तार चोरी और घरों में चोरी करना शुरू किया।