फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five people, including innocent, died from corona, 40 positive

कोरोना से मासूम समेत पांच की मौत, 40 पॉजिटिव

Tue, 25 Aug 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five people, including innocent, died from corona, 40 positive
रायबरेली। कोरोना महामारी से मंगलवार को 13 साल के मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई, जबकि किशोर समेत तीन को मंगलवार को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां कोरोना की जांच होने पर संक्रमित पाए गए। जांच के कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

लालगंज, आस्तीक नगर, मधुपुरी और खीरों में एक-एक लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा जिले में मंगलवार को भी 40 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मंगलवार को लालगंज सीएचसी मेें 13 साल के किशोर को गंभीर हालत में लाया गया। उसकी एंटीजन जांच की गई तो कोरोना की पुष्टि हो गई। कुछ देर बाद किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलएरिया क्षेत्र के आस्तीक नगर के वृद्ध को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जांच में वृद्ध में भी कोरोना की पुष्टि हो गई। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 13 अगस्त को संक्रमित मिलने के बाद राही क्षेत्र के मधुपुरी गांव की महिला को मिम्स बाराबंकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसके अलावा खीरों के वृद्ध को भी संक्रमित होने के बाद बाराबंकी के मिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इन दोनों कोरोना मरीजों की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं जिला अस्पताल में शाम को उपचार के लिए आई किलाबाजार की एक महिला की मौत हुई है। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को 40 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसमें कोरिहाई लालगंज में चार, ऊंचाहार, कुसुड़ी महराजगंज व एनटीपीसी में दो-दो मरीज मिले हैं।
इसके अलावा रसूलपुर, सर्वोदय नगर, अंदरूनकिला, हाजीपुर डीह, मनोहरगंज, राजकीय कॉलोनी, पुलिस लाइंस, राना नगर, गदागंज, परशुरामपुर ठेकहाई, परशदेपुर, शिवाजी नगर, बहेरवा, बछरावां, विशायकपुर सरेनी, राजीव कॉलोनी आदि क्षेत्रों में भी कोरोना मरीज मिले हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीह प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी डीह में मंगलवार को एंटीजन से 50 लोगों की जांच की गई। हाजीपुर के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, एंटीजन जांच में मनोहरगंज की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि मनोहरगंज की महिला और परशुरामपुर ठेकहाई के मरीज को एल-1 अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
शहरी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि सर्विलांस अभियान का पहला चरण पूरा होने के बाद जिले में दूसरे चरण का स्क्रीनिंग अभियान शुरू हो गया है। मंगलवार को जिले के 34739 घरों में 1193 टीमों ने पहुंचकर 1,77,366 लोगों की जांच की।
इसमें 70 लोगों में जुकाम, बुखार और खांसी के लक्षण मिले। सभी को चिह्नित करके कोरोना की जांच के लिए रेफर किया गया। संदिग्ध पाए गए तीन लोगों की एंटीजन से जांच कराई गई। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
लालगंज क्षेत्र के पूरे नवरंग सिंह मजरे आलमपुर गांव निवासी एक किशोर की मंगलवार को मौत हो गई। उसका कोविड 19 के प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। किशोर बचपन से ही गुर्दे संबंधित गंभीर बीमारी से ग्रसित था। उसका इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा था।
मंगलवार को उसकी हालत गंभीर होने पर परिवारीजनोे ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा कराया। जहां जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। बाद में उसे एमसीएफ में बने एल-टू कोविड अस्पताल भेजा गया।

जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. भावेश सिंह ने बताया कि मरीज गुर्दे की गंभीर बीमारी से ग्रसित था। वह मंगलवार को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed