फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   five corona positive

एक परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित

Wed, 24 Jun 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
five corona positive
रायबरेली-महराजगंज। लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन में काम करने वाली युवती के कोरोना संक्रमित होने के बाद बुधवार को उसके परिवार के पांच और लोगों में कोरोना की पुष्टि हो गई। संक्रमित युवती के बहन के लड़के, भतीजे, भतीजी और भाई-भाभी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सभी को रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। रिपोर्ट आते ही महराजगंज क्षेत्र के मऊगर्वी गांव में टीमों ने पहुंचकर गांव को सील कर दिया है। गांव के अन्य लोगों को भी क्वारंटीन सेंटर ले जाने के लिए चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन

महराजगंज क्षेत्र के मऊगर्वी गांव की रहने वाली युवती लखनऊ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में काम करती थी। बीती 14 जून को युवती लखनऊ में ही कोरोना संक्रमित पायी गई थी। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले एक दिन के लिए युवती अपने गांव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के कोरोना संक्रमित होने के बाद परिवार के सदस्यों समेत 10 लोगों को एफजीआईईटी के क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन करके सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को एसजीपीजीआई लखनऊ से रिपोर्ट आई तो उसके घर के पांच लोग पॉजिटिव पाए गए।
युवती के भाई-भाभी के साथ ही भतीजे-भतीजी और बहन का लड़का कोरोना संक्रमित मिला है। सभी को एफजीआईईटी से रॉयन स्कूल के अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। सूचना मिलने के बाद सीएचसी महराजगंज और कोतवाली की टीम ने गांव पहुंचकर मऊगर्वी को सील कर दिया है। गांव के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है।
संक्रमित युवती की बहन व बेटी समेत पांच की रिपोर्ट निगेटिव
लखनऊ में कोरोना संक्रमित युवती के संपर्क में आए 10 लोगों को क्वारंटीन कराया गया था, जिसमें पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। हालांकि युवती की बहन और बेटी समेत पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। युवती के पिता, मां और दादी भी संक्रमण से बच गए हैं। प्रभारी अधीक्षक डॉ. भावेश के निर्देश पर 17 सौ की आबादी वाले इन गांव में लोगों की स्क्रीनिंग का काम शुरू करा दिया गया है। जांच करने के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं।
पूल टेस्ट में कोरोना से मुक्त पाए गए शहर के 60 लोग
बीती 13 जून को शहर की चार मलिन बस्तियों गड़रियन पुरवा, करकटी, मस्तान नगर, तेलिया कोट में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा पूल टेस्ट के लिए लिए गए 60 लोगों के स्लैब की जांच रिपोर्ट आ गई है। सभी लोगों कोरोना संक्रमित नहीं पाए गए हैं।
एनएचएम के जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि एक-एक लोगों की कोरोना की जांच कराने में विभाग को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कभी किटों की समस्या तो कभी लैब में सैंपल अधिक होने के कारण जांच रिपोर्ट आने में देरी सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं से निपटने के लिए पूल टेस्ट शुरू कराया गया है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कोरोना संक्रमित पांच लोग पाए गए हैं। लखनऊ में संक्रमित हुई युवती के संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर में शुरू हुए पूल टेस्ट की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
-डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed