{"_id":"5755d5494f1c1be6209c5914","slug":"first-rosa-today-moon-showing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद दिखा, पहला रोज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद दिखा, पहला रोज आज
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार रात चांद देखते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार को रमजान के चांद के दीदार होते ही मुस्लिमों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। मसजिदों में नमाज तरावीह की शुरुआत भी हो चुकी है। मंगलवार को पहला रोजा होगा।
रमजान के महीने का इंतजार कर रहे मुस्लिम परिवारों में उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब आसमान पर रमजान का चांद नजर आया।
चांद के दीदार के लिए कोई घरों की छत पर तो कोई मस्जिदों की छत पर खड़ा रहा। पार्कों और ऊंचाई वाले स्थानों पर भी लोगों की भीड़ जमा रही। कुछ पल के लिए दिखने वाले इस चांद को अपनी आंखों से देखने के लिए हर कोई बेताब नजर आया।
जैसे ही चांद नजर आया, लोगों ने हाथ उठाकर दुआ मांगी और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। चांद नजर आने के बाद मुस्लिम इलाकों की दुकानें बंद हो गई, क्योंकि हर कोई मसजिद की ओर चल दिया। रात में ईशा की नमाज के बाद रमजान के महीने की विशेष नमाज तरावीह शुरू हुई। नमाज तरावीह देर रात तक चली।
विज्ञापन
जब नमाज पूरी हुई तो मसजिदों के आसपास काफी चहल-पहल रही। कहारों का अड्डा, तिलियाकोट, किला बाजार, खालीसहाट, खिन्नीतल्ला, फाटक सहित कई इलाकों जगह-जगह लोगों की भीड़ नजर आई।
मौलाना कंबर अली के अनुसार पहला रोजा इफ्तार (7.06.16)
सुन्नी समुदाय का सायं 6:59 बजे और शिया समुदाय का सायं 7:07 बजे होगा। इसी प्रकार दूसरा रोजा सहरी (08.07.16)
सुन्नी समुदाय का सुबह 3:31 बजे और शिया समुदाय का सुबह 3.22 बजे होगा।