फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Firing on property dealer with intent to kill

प्रॉपर्टी डीलर पर जान से मारने की नियत से फायरिंग, साथी को पीटा

Wed, 09 Feb 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Firing on property dealer with intent to kill
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में जान से मारने की नियत से एक प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग की गई। गनीमत रही कि फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। हमलावरों ने प्रापर्टी डीलर के साथी पर धावा बोलकर पिटाई की।
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों में काफी समय से भूमि विवाद को लेकर तनातनी चल रही थी। आरोपी पक्ष पीड़ित पक्ष पर मनमानेे तरीके से जमीन पर प्लाटिंग कराने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामले में छह हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के राना नगर निवासी आजाद सिंह ने भदोखर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करता है। उसने सोनिया आवास के निकट भुएमऊ गांव के पास प्लाटिंग कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार फरवरी को कुछ लोग प्लाटिंग पर पहुंचकर उसके साथी हसीन हसन पर धावा बोलकर उसकी पिटाई करने लगे। इसी बीच पहुंचकर विरोध किया तो हमलावरों ने असलहे से मुझ पर फायरिंग कर दिया।
गनीमत रही कि फायरिंग में बाल-बाल बच गया। हसीन के पास रखे 10 हजार रुपये भी हमलावरों ने लूूट लिया। मोबाइल तोड़ दिया। सूूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।
बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर प्लाटिंग की जा रही है, उसको लेकर आरोपियों से पीड़ित पक्ष का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर विवाद हुआ।
थानेदार यशकांत सिंह का कहना है कि पीड़ित आजाद की तहरीर पर पूरे कैथन मुलिहामऊ निवासी सुधीर श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव के अलावा मिल एरिया थाना क्षेत्र के दरवापुर मजरे रूस्तमपुर गांव निवासी आशू श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, कैथन का पुरवा निवासी अमन और रेयान इंटरनेशनल के निकट रहने वाले सचिन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराअंो में केस दर्ज किया गया है।

दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। जमीन का बैनामा कराने में भी हेराफेरी किए जाने की बात सामने आई है। पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल कराई जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed