{"_id":"69dbf2ddab1a273f9c05ce1f","slug":"fire-wreaked-havoc-26-bighas-of-crops-burnt-raebareli-news-c-101-1-slko1032-155303-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आग ने मचाई तबाही, 26 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आग ने मचाई तबाही, 26 बीघा फसल जली
Mon, 13 Apr 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
सरेनी थाना क्षेत्र के मदैईखेड़ा गांव में आग लगने से जलती गेहूं की फसल।
रायबरेली। जिले में रविवार को आग का कहर बरपा। शॉर्ट सर्किट तो कहीं अज्ञात कारणों से आग लगी। इससे करीब 26 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से हर दिन आग की घटनाएं हो रहीं हैं। इसको लेकर किसानों में नाराजगी है।
राही ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर महेरी गांव में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मियों और किसानों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक पूरे पहली व रायपुर महेरी के किसान तारावती, रामबहादुर, सोहनलाल, राजकुमार, जयसिंह, रामनरेश, रामकृष्ण, शंकरलाल, गंगाविशुन, सुंदरा, सुशील कुमार, बृजेंद्र कुमार, शियराम, पार्वती, सूरज नारायण की करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक कहिंजर गांव के रहने वाले प्रदीप सिंह, दिनेश सिंह, विजय सिंह, विनोद सिंह, दीपेंद्र सिंह, विजय सिंह की पांच बीघा गेहूं की फसल शॉर्ट सर्किट से जल गई। इसी तरह मदईखेड़ा गांव के भंवरपाल सिंह की चार बीघा फसल भी शॉर्ट सर्किट से जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
विज्ञापन
अवर अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि जांच कराई जा रही है। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक गौरा सरांय और गौरा गढ़ी निवासी संतराम, बाबूलाल के खेत में अज्ञात कारण से आग लग गई। किसानों ने बताया कि कुछ गेहूं के बोझ मड़ाई के लिए तो कुछ फसल खड़ी थी। जब तक ग्रामीण आग बुझाते, तब तक दो बीघा फसल जल गई। लेखपाल उमाकांत व शाश्वत त्रिपाठी ने क्षति का आकलन किया है।