फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire raining from the sky, common people are in distress

Raebareli News: आसमान से बरस रही आग, आम लोग बेहाल

Sat, 17 May 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 17 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, common people are in distress
रायबरेली में शुक्रवार को तेज धूप के बीच छाता लगाकर निकली महिला व छात्रा।
रायबरेली। मई में गर्मी अब चरम पर पहुंच गई है। ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। तपिश व उमस से आम लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए हैं। हाल यह है कि रात में भी गर्म हवा चलने से लोगों को कूलर की हवा राहत नहीं दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी राहत के कोई आसार नहीं है, लेकिन हवा की दिशा बदलने से आंधी आने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा।गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान लगातार 43 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। हाल यह है कि शुक्रवार सुबह छह बजे से ही सूरज की गर्मी परेशान करने लगी। सुबह के समय उमस भी अधिक हो रही है और जैसे-जैसे दिन बढ़ा है, गर्मी का असर भी बढ़ने लगा। सुबह 11 बजे ही सड़क पर लोगों को चलना दूभर हो गया। लोग लू और धूप से बचने के लिए मुंह और सिर को कपड़े व अंगौछे से ढककर घर से निकले। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई। एसी तक कूलिंग करने में हांफ गए।
विज्ञापन

दोपहर में दो किमी की रफ्तार से चली गर्म हवा लोगों के शरीर को झुलसा दिया। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। लोग सूरज ढलने के बाद घर से निकलने को मजबूर हुए। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी, फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी बहुत अधिक है। तापमान में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। औसत से अधिक तापमान है और
विज्ञापन

पांच दिनों का तापमान
तिथि - अधिकतम - न्यूनतम
12 मई - 40 डिग्री - 26 डिग्री
13 मई - 41.4 डिग्री - 25 डिग्री
14 मई - 42 डिग्री - 24.8 डिग्री
15 मई - 43.4 डिग्री - 25 डिग्री
16 मई - 44 डिग्री - 25.6 डिग्री

बाजार में पसरा सन्नाटा
गर्मी का असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। पूरे दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है। दव्यापारियों का कहना है कि सहालग का समय होेने के बाद भी व्यापार मंदा है। लोग कम खरीदारी कर रहे हैं। अधिकतर ऑनलाइन शॉपिंग की जा रही है। सुबह 10 बजे से धूप तेज हो जाती है जिससे दुकान पर बहुत कम लोग आते हैं। जनरल स्टोर को छोड़कर अन्य दुकानों पर सन्नाटा रहता है। शाम के समय शहर की छोटी बाजार में चहलपहल रहती है और अधिकतर महिलाएं खरीदारी करती हैं। व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा ने बताया कि गर्मी अधिक पड़ रही है, जिससे व्यापार में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जून तक बाजार में सन्नाटा रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed