{"_id":"629f95276a6460288c2d0aa8","slug":"fire-raibaraily-news-lko634170128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से तीन घरों की गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से तीन घरों की गृहस्थी राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। महमदपुर मजरे सलीमपुर भैरों गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में तीन घरों की गृहस्थी राख हो गई। बुझाने में एक युवक झुलस गया।
छप्पर के नीचे बंधी आठ बकरियां भी जलकर मर गईं। गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।
सोमवार देर रात महमदपुर मजरे सलीमपुर भैरों गांव में पुतान के घर में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। जब तक लोगों को जानकारी होती, तब तक लपटें पड़ोसी बृजेश कुमार और राम स्वरूप के घर तक पहुंच गईं।
इससे हाहाकार मच गया। हर कोई आग बुझाने की कोशिश में लग गया। अफरातफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग तो बुझा ली, लेकिन तब तक तीनों घरों की गृहस्थी जल गई।
आग की चपेट में आने से छप्पर के नीचे बंधी पुतान की एक बकरी और बृजेश की सात बकरियां जिंदा जल गईं। आग बुझाने के चक्कर में पुतान भी झुलस गया।
हल्का लेखपाल अभिषेक पाल मौके पर पहुंचे और जांच की। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर लेखपाल को भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।