फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fire

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से तीन घरों की गृहस्थी राख

Tue, 07 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
fire
ऊंचाहार (रायबरेली)। महमदपुर मजरे सलीमपुर भैरों गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में तीन घरों की गृहस्थी राख हो गई। बुझाने में एक युवक झुलस गया।
विज्ञापन

छप्पर के नीचे बंधी आठ बकरियां भी जलकर मर गईं। गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।
सोमवार देर रात महमदपुर मजरे सलीमपुर भैरों गांव में पुतान के घर में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। जब तक लोगों को जानकारी होती, तब तक लपटें पड़ोसी बृजेश कुमार और राम स्वरूप के घर तक पहुंच गईं।
इससे हाहाकार मच गया। हर कोई आग बुझाने की कोशिश में लग गया। अफरातफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग तो बुझा ली, लेकिन तब तक तीनों घरों की गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से छप्पर के नीचे बंधी पुतान की एक बकरी और बृजेश की सात बकरियां जिंदा जल गईं। आग बुझाने के चक्कर में पुतान भी झुलस गया।
हल्का लेखपाल अभिषेक पाल मौके पर पहुंचे और जांच की। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर लेखपाल को भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed